20 Apr 2024, 03:33:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

BCCI ने खेल रत्न के लिए दिये देश के 4 दिग्‍गज खिलाडियों के नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 12:08AM | Updated Date: May 31 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीमित ओवरों के उपकप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न तथा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और महिला आलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय को भेजा है।
 
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने इस साल के राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड के लिए ई-मेल के जरिए नामांकन आमंत्रित किये थे। राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड के नामांकन की शुरुआत अप्रैल में होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसे मई तक बढ़ा दिया गया था। नामांकन भेजने की अंतिम तारीख तीन जून है। इस वर्ष खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »