17 Apr 2024, 04:12:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया श्रीलंका का ये तेज गेंदबाज, वनडे मैच में ली थी हैट्रिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 7:43PM | Updated Date: May 25 2020 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीलंका के तेज गेंदबाज शेहान मदुशनाका को मादक पदार्थ रखने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 25 वर्षीय मदुशनाका को मजिस्ट्रेट ने दो हफ्तों के लिये हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक रविवार को मदुशनाका को जब पनाला शहर से हिरासत में लिया गया, तब उनके पास दो ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब  उन्हें दो हफ्तों के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 
पुलिस ने बताया कि देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच मदुशनाका को रोका गया। मदुशनाका के साथ गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। 25 वर्षीय मदुशनाका ने जनवरी 2018 में बंगलादेश के खिलाफ अपने पदापर्ण वनडे मैच में हैट्रिक ली थी। उन्होंने इस दौरान बंग्लादेश के खिलाफ दो टी-20 मैच भी खेले थे लेकिन चोटिल होने के कारण इसके बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सके। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »