16 Apr 2024, 10:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गॉवर के बाद स्मिथ का सुझाव... आईसीसी के अगले अध्यक्ष....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2020 12:39AM | Updated Date: May 22 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने भी सुझाव दिया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  के अध्यक्ष सौरभ गांगुली जैसे अनुभवी व्यक्ति का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का अध्यक्ष बनना चाहिए। स्मिथ ने गुरूवार को कहा कि गांगुली जैसे अनुभवी खिलाड़ी के इस पद पर बैठने से क्रिकेट को फायदा मिलेगा। गांगुली और स्मिथ दोनों ही खिलाड़ी अपनी टीम के कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज रह चुके हैं।
 
स्मिथ से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज गॉवर ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष गांगुली में एक अच्छे प्रशासक के सभी गुण मौजूद हैं और वह भविष्य में क्रिकेट की विश्व संस्था आईसीसी के अध्यक्ष बन सकते हैं। स्मिथ ने कहा, ‘‘क्रिकेट के लिए एक अच्छा नेतृत्व बहुत जरुरी है और इस पद पर किसी ऐसे व्यक्ति का होना महत्वपूर्ण है जो आधुनिक खेल औरÞ आने वाली चुनौतियों को बखूबी समझता है। आईसीसी का अध्यक्ष एक बड़ा पद है और  गांगुली जैसे व्यक्ति का इस पद पर होना खेल के लिए बेहतर होगा।’’           
 
उन्होंने कहा, ‘‘गांगुली का आईसीसी अध्यक्ष बनना आधुनिक खेल के लिए अच्छा होगा। वह खेल को बेहतर तरीके से समझते हैं और उन्होंने शीर्ष स्तर पर इसे खेला है और टीम का नेतृत्व भी किया है। क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए उनका नेतृत्व बेहतरीन साबित हो सकता है। उनका आईसीसी अध्यक्ष बनना सुखद होगा।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »