29 Mar 2024, 11:02:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम अभ्यास में एक घंटे में 18 खिलाड़ी और दो कोच मैदान पर रहेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2020 5:29PM | Updated Date: May 20 2020 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हरियाणा के खेल परिसरों और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दे दी गयी है लेकिन टीम और व्यक्तिगत अभ्यास के लिए सख्त निर्देश जारी किये गए हैं। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि टीम-स्पर्धाओं के मामले में किसी मैदान में एक घंटे के लिए 18 खिलाड़ी और दो कोच मौजूद रहेंगे और उनके जाने के बाद ही दूसरे समूह को अंदर लाया जा सकता है। व्यक्तिगत स्पर्धाओं के मामले में कोच एक बार में 10 खिलाडियों को कोचिंग दे सकता है और दूसरे समूह को पहले समूह के जाने के बाद ही स्टेडियम में आने की अनुमति होगी। खेल मंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत उपकरण जैसे धनुष, बंदूक, तलवार, भाला, डिस्कस, रैकेट आदि का बिना साझा किए उपयोग किया जाएगा और हरेक को उपयोग के बाद कीटाणुरहित किया जाएगा। 
 
खेल के विशिष्ट सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, आई प्रोटेक्टर, फेस प्रोटेक्टर आदि साझा नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण गतिविधियों को छोटे समूहों (अधिकतम 8-10 खिलाड़ी) में किया जा सकता है। एथलीटों को उन खेल-अभ्यासों से बचना चाहिए जिनसे शारीरिक संपर्क होता है। प्रशिक्षुओं को इस अवधि के दौरान फ्री-हैंड अभ्यास करने और बड़े पैमाने पर योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।अभी स्विंमिंग-पूल को किसी भी परिस्थिति में नहीं खोला जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विभाग के कर्मचारियों को अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रशिक्षकों को खिलाडियों का ट्रेनिंग-प्रोग्राम बनाने से पहले गर्मी के तापमान को ध्यान में अवश्य रखना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »