19 Apr 2024, 03:47:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने इस देश को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- यहां नहीं मिलता भारत को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2020 10:41AM | Updated Date: May 18 2020 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश को लेकर एक अहम खुलासा किया है। रोहित ने बताया कि बांग्लादेश ही एक ऐसा देश है जहां इंडिया को ज्यादा समर्थन नहीं मिलता। रोहित ने ये खुलासा तमीम इकबाल के साथ किए गए इंस्टाग्राम लाइव में किया। रोहित ने कहा कि दोनों देशों के पास जुनूनी प्रशंसक हैं। यही कारण है कि जब भी कोई गलती करता है तो हमें चारों तरफ से आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है।

बांग्लादेश इकलौता देश जहां भारत को नहीं मिलता समर्थन

दोनों टीमें कई बार आईसीसी टूर्नामेंट्स और द्विपक्षीय सीरीज में एक दूसरे के सामने हो चुकी हैं। इस पर रोहित ने कहा कि हम जब भी बांग्लादेश में खेलते हैं तो वहां बांग्लादेश के जुनूनी समर्थक ज्यादा होते हैं। टीम इंडिया को वहां समर्थन नहीं मिलता। जबकि भारत बिना दर्शकों के समर्थन के खेलने का आदी नहीं है। रोहित ने आगे बताया कि उनसे कई विदेशी खिलाड़ियों ने कहा है कि जब वह लोग अपने ही घर में भारत के खिलाफ खेलते हैं तो प्रवासी भारतीयों द्वारा उनका मजाक उड़ाया जाता है। जबकि बांग्लादेश में भारत के लिए स्थिति दूसरी हो जाती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »