20 Apr 2024, 18:38:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की ये तस्‍वीरें देख रह जाएंगे हैरान, इस उदासी के पीछे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2020 12:13AM | Updated Date: May 18 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 38 बरस के महेंद्र सिंह धोनी किसी वक्त में 'मुकद्दर के सिकंदर' थे और भाग्य की देवी हमेशा उन पर मुस्कुराती रहती थी लेकिन करीब 1 साल से उनके सितारे गर्दिश में हैं। लॉकडाउन की वजह से रांची के अपने फॉर्म हाउस पर पत्नी साक्षी रावत और बेटी जीवा के साथ किसी तरह वक्त गुजार रहे धोनी की उदासी किसी से छुपी नहीं हुई है। 
 
ऐसा कौनसा गम है जिसकी वजह से धोनी ने खुद को निराशा के गर्त में डुबो लिया है? क्या धोनी को अपना 16 बरस का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर खत्म होता नजर आ रहा है? क्या उन्हें यह गम खाए जा रहा है कि अब वे इंडिया की 'ब्ल्यू जर्सी' अपने सीने पर कभी धारण नहीं कर पाएंगे? इन तमाम सवालों का जवाब सिर्फ धोनी के पास है, जो फिलहाल फिल्म 'कोशिश' के नायक संजीव कुमार की तरह गूंगे बने हुए हैं।
क्रिकेट के मैदान पर इस चमकते और दमकते सितारे को इस हालत में देखना कुछ अच्छा नहीं लगा। उनकी पत्नी साक्षी रावत और बेटी किसी तरह धोनी का मन बहलाने की कोशिश करती हैं...उनका प्रिय डॉगी 'सैम' भी फॉर्म हाउस पर उनके साथ हैं। लॉकडाउन के बाद साक्षी ने धोनी के तीन वीडियो बनाए, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्‍विटर पर शेयर भी किए।
 
पहली बार धोनी जीवा को बाइक की सैर करवा रहे हैं, दूसरे में धोनी डॉगी सैम को कैच और फील्डिंग का अभ्यास करवाते हैं जबकि 11 मई को तीसरे वीडियो में खुद साक्षी और जीवा डॉगी को टेनिस बॉल फेंककर उसे लपकने को कहती सुनाई देती हैं। ताजा वीडियो 2 मिनट 9 सेकंड का है, लेकिन इसमें एक बार भी धोनी की आवाज सुनाई नहीं देती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »