23 Apr 2024, 17:29:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई इंडियंस मेरे करियर की सबसे पेशेवर टीम: रोहित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2020 6:41PM | Updated Date: May 17 2020 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि उनके करियर में मुंबई सबसे पेशेवर टीम है। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं। ऐसे में रोहित ने बंगलादेश के कप्तान तमीम इकबाल के साथ बातचीत की जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ अपने अनुभव को साझा किया। रोहित के नेतृत्व में मुंबई ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है।
 
रोहित ने कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़यिों की बेहतर तरीके से देखभाल करता है। यह मेरे करियर की सबसे पेशेवर टीम में से एक है जिसमें मैं शामिल रहा हूं। जब मेरा इस फ्रेंचाइजी के साथ तीसरा वर्ष था तभी मैं इस टीम की कप्तानी करना चाहता था। मुझे 2013 में आईपीएल के बीच में कप्तानी सौंपी गयी।’’
 
फुटबॉल टूर्नामेंट ला लीगा के ब्रांड एम्बेसेडर रोहित ने चर्चा के दौरान पुर्तगाल के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘रोनाल्डो को कौन प्यार नहीं करता। वह किंग हैं। उन्होंने अपने करियर में जो उपलब्धि हासिल की है वो वाकई शानदार है। वह जिस पृष्ठभूमि से आते हैं वहां से आकर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना आसान नहीं है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »