26 Apr 2024, 04:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मनीष पांडे: मैं धोनी से खुलकर बात कर सकता हूं उस मानसिकता के व्यक्ति हैं जिनसे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2020 12:12AM | Updated Date: May 17 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज एआईपीएल के पहले भारतीय शतकधारी मनीष पांडे ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिस मानसिकता के खिलाड़ी हैं उससे वह उनसे खुलकर बात कर सकते हैं। धोनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद से अब तक मैदान में नहीं उतरे हैं और उनके संन्यास को लेकर चर्चा शुरु हो गयी है। इस बीच मनीष ने धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में अपने पदार्पण की यादें ताजा की।
 
मनीष ने कहा, ‘‘मैं धोनी से बात कर सकता हूं क्योंकि वह उस मानसिकता के व्यक्ति हैं जिनसे खुलकर बात की जा सकती है। मैं धोनी से किसी भी बारे में बात कर सकता हूं। वह जिस तरह खेल और लाइफस्टाइल के बारे में बात करते हैं मुझे यह काफी पसंद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कई बार हम एक साथ बैठकर आर्मी की बात करते थे। मैं भाग्यशाली हूं कि वह जिम्बाब्वे में थे और टीम के कप्तान थे। मेरे लिए उनके पास जाकर बात करना आसान है। मैंने उनके खिलाफ आईपीएल के कई मैच भी खेले हैं।
 
मैं उन्हें कुछ हद तक जानता हूं और वह काफी मददगार हैं।’’ मनीष ने बताया कि वह बचपन में राहुल द्रविड़ के बहुत बड़े प्रशंसक थे और उन्हें खेलते हुए देखते थे। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं बच्चा था मैं द्रविड़ को खेलते देखता था। मैं हमेशा से उनका बड़ा प्रशंसक रहा हूं। जिस तरह से वह अपने खेल और जीवन के प्रति अनुशासित थे, वह वास्तव में अच्छा था।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »