25 Apr 2024, 18:19:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रमजान में हुई इरफान पठान से गलती, अचानक पी लिया....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2020 12:07AM | Updated Date: May 13 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रमजान के पाक महीने में टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी भी रोजे रखते हैं। इनमें इरफान पठान और यूसुफ पठान भी शामिल हैं। हालांकि इरफान पठान से सोमवार को गलती हो गई। वो अपने कमरे में बेटे के साथ बैठे हुए थे तभी उन्होंने अचानक पानी पी लिया। यूसुफ पठान ने इरफान पठान को याद दिलाया कि तुम्हारा रोजा है, जिसे सुनकर इरफान को अपनी गलती का एहसास हुआ। बता दें रोजे के दौरान कई बार लोगों से गलतियां हो जाती हैं और वो गलती से पानी पी लेते हैं। कुछ ऐसा ही इरफान पठान के साथ भी हो गया।
 
इसी मुद्दे पर हंसी-मजाक में इरफान पठान ने फैंस का मनोरंजन करने की कोशिश की है। इरफान पठान ने ऐसी ही गलती का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा- ये गलती किस-किस से हुई है? इरफान पठान के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने माना कि ऐसी गलतियां हो जाती हैं लेकिन अल्लाह इसके बावजूद अपने बंदों को माफ कर देता है। एक फैन ने लिखा कि नवरात्रि के व्रत में भी वो गलती से कुछ खा लेते हैं, तब अचानक याद आता है कि उनका उपवास था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »