20 Apr 2024, 12:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शोएब अख्तर की भविष्यवाणी, विराट कोहली अपने करियर में बनाएंगे इतने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2020 1:44PM | Updated Date: May 11 2020 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विराट कोहली का कद लगातार बढ़ता जा रहा है, तो दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी ही नहीं, बल्कि अपने समय के दिग्गज क्रिकेटर भी उनके फैन क्लब में शामिल होते जा रहे हैं। विंडीज के खिलाफ पुणे में लगातार तीन शतक के बाद पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर भी उनके मुरीद हो गए हैं। और उन्हें ट्वीटर पर भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ की है। तारीफ करने के साथ ही अपने समय के खतरनाक गेंदबाजों में से एक शोएब ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि उनके हिसाब से विराट कितने शतक बनाने जा रहे हैं। वैसे शोएब अख्तर की भविष्यवाणी चौंकाने वाली है। 

विराट कोहली वनडे मैचों में लगातार तीन शतक बनाने वाले दुनिया के नौवें और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं तीसरे शतक के साथ ही वह भारतीय धरती पर लगातार चार शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब कोहली के सामने बड़ी चुनौती कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ने की है, जिनके नाम वनडे में लगातार चार शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। और वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। शोएब अख्तर पर लौटते हैं। अब यह तो आप जानते ही हैं कि पाकिस्तानी किसी भारतीय के प्रदर्शन को कितनी मुश्किल से स्वीकारते हैं। 

सचिन को स्वीकारने में ही उन्हें सालों लग गए। लेकिन यह विराट का ही प्रदर्शन है, जिसने अब शोएब अख्तर को उनका मुरीद बना दिया है। अख्तर ने विराट को एक महान रन मशीन बताते हुए यह भी साफ कर दिया है कि उनके हिसाब से कोहली करियर में कितने शतक बनाए हैं। और उन्होंने कोहली से उनके द्वारा तय किए शतकों की संख्या को पार करने का संदेश ट्विटर के जरिए दिया है। शोएब अख्तर की यह प्रतिक्रिया अति उत्साही लगती है। लेकिन शोएब ने कह दिया है कि उनके हिसाब से विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 शतक लगाएंगे। मतलब सचिन तेंदुलकर से बीस शतक ज्यादा। कुल मिलाकर शोएब का यह ट्वीट बताता है कि दुनिया भर के खिलाड़ियों का नजिरया उनके बारे में कैसे बदल रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »