28 Mar 2024, 16:56:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लॉकडाउन में विराट को याद आया हनीमून, शेयर की अनुष्का संग...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2020 12:11AM | Updated Date: May 11 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने अपनी एक तस्‍वीर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। इस तस्‍वीर में विराट अपनी पत्‍नी और अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। विराट ने यह तो नहीं बताया है कि तस्वीर कहां की है लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह फोटो रोम की है जहां विराट और अनुष्का हनीमून के लिए गए थे। 31 वर्षीय भारतीय कप्तान ने लिखा, 'थ्रोबैक, उन नरम हवाओं के लिए, पेड़ों की सरसराहट, उस सर्दी की बर्फ का स्पर्श.. उन सभी चीजों के लिए जिनके हम आभारी हैं। जैसे हम हमेशा से ही रहे। साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का की हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। विराट और अनुष्का ने बेहद करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में इटली में शादी की थी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »