29 Mar 2024, 14:17:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सबसे अनोखी है इस क्रिकेटर की प्रेम कहानी - इसे बनाया दुल्हनिया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2020 12:03AM | Updated Date: May 11 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर की प्रेम कहानी बहुत अजीब है। इस प्रेम कहानी के हीरो रहे मोहम्मद आमिर और हीरोइन रहीं पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश लड़की नरजिस मलिक। दोनों ने 22 सितंबर 2016 को लाहौर में शादी की थी। क्रिकेटर का केस लड़ते लड़ते वकील साहिबा उसे इतनी पसंद आ गई कि उसने अपनी दुल्हन बना डाला।
 
यह अजीबोगरीब प्रेम कहानी पाकिस्तान के ख्यात क्रिकेट मोहम्मद आमिर की है। आमिर इंग्लैंड में जब मैच फिक्सिंग के आरोपों में सजा काट रहे थे, तब उन्हें अपनी ही वकील से ही प्यार हो गया। इंग्लैंड में 2010 में मैच फिक्सिंग विवाद में फंसने के कारण मामले की सुनवाई चल रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ ने तत्कालीन कप्तान सलमान बट्ट के कहने पर जान-बूझकर नोबॉल डाली थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आमिर पर 5 साल का बैन लगाया गया था।
 
आमिर ने अपना मुकदमा पाकिस्तानी मूल की नरगिस को सौंपा। सुनवाई के दौरान दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने शादी भी कर ली। हालांकि दोनों ने शादी को छुपाए रखा। आमिर के मुश्किल समय में नरगिस ने उनका साथ नहीं छोड़ा। जेल में सजा काटने के बाद आमिर पाकिस्तान आए और 2014 में दोनों रीति-रिवाज के साथ निकाह कर लिया। मोहम्मद आमिर ने 17 की उम्र में पाकिस्तान क्रिकेट के चमकते हुए सितारे बन गए थे। उनकी तेज रफ्तार का हर कोई दीवाना था। 2009 में आमिर को पाकिस्तान जर्सी पहनकर मैदान में उतरने का मौका मिला, लेकिन एक साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्पॉट फिक्सिंग के चलते उन पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »