28 Mar 2024, 23:51:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मशहूर फुटबॉल अनिरुद्ध बोले- ‘कैप्टन कूल’ मेरे सबसे पंसदीदा क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2020 12:00AM | Updated Date: May 10 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ‘ब्लू टाइगर्स’ नाम से मशहूर भारतीय फुटबॉल टीम के मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी को अपना सबसे पंसदीदा क्रिकेटर बताते हुए कहा कि धोनी अपने साथी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। थापा ने शुक्रवार को भारतीय फुटबॉल टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव चैट के दौरान प्रशंसकों के कई सवालों के जवाब दिये। जब उनसे पूछा गया कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो उन्होंने धोनी का नाम लेने में जरा भी देर नहीं लगाई। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर धोनी मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं।’’

22 वर्षीय मिडफील्डर ने बताया कि लंच के दौरान किस तरह धोनी चेन्नईयन एफसी के खिलाड़यिों के साथ भारतीय क्रिकेट से जुड़े अपने वर्षों के अनुभवों को साझा करते थे। थापा ने कहा, ‘‘जब हमारी टीम लंच कर रही होती थी तो वह अकसर आते थे। धोनी खिलाड़ियों से बात करते और अपने अनुभवों को साझा करते। वह जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। थापा के मुताबिक धोनी हमेशा खिलाड़ियों के साथ बैठते और अपने खेल से जुड़े संघर्षों और जीवन के अनुभवों को साझा करते।

थापा ने धोनी को सेल्यूट करते हुए कहा, ‘‘धोनी ने विश्व कप जीतने के पलों को भी याद किया। वह इतने अच्छे इंसान हैं जिन्हें मैं हमेशा गले लगाऊंगा। उन्होंने क्या किया है और वह कितने सफल हैं यह हर कोई देख सकता है। थाला, आप को सलाम।’’ थापा ने इंस्टाग्राम बातचीत में पहली बार भारतीय अंडर-22 के कप्तान बनने के अपने अनुभवों को भी साझा किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »