23 Apr 2024, 13:08:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन घर में लगा रहे थे झाड़ू, बेटे ने कहा - ले तेरा बाप आया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2020 12:07AM | Updated Date: May 9 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच टीम इंडिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज शिखर धवन अपने घर में झाड़ू लगाते नजर आए। धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है जहां वो झाड़ू से अपने घर की सफाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में धवन के बेटे जोरावर की भी एंट्री होती है। दरअसल वीडियो में ट्विस्ट तब आता है जब पापा के जरिए लगाए गए झाड़ू के कचड़े को उठाने के लिए जोरावर अपनी गाड़ी लेकर आता है। वीडियो में जोरावर ने कूड़ा उठाने वाले डस्ट पेन को अपनी रिमोट वाली गाड़ी के साथ जोड़ा हुआ है।
 
जब शिखर झाड़ू लगाकर एक जगह कूड़ा इकट्ठा कर लेते हैं तो जोरावर रिमोट से गाड़ी को धवन के पास ले आते हैं और कचड़े को पेन में डाल देते हैं। शिखर धवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, जोरावर ने दिखा दिया कि बॉस कौन है। क्या आइडिया है सरजी। वहीं वीडियो के पीछे 'ले तेरा बाप आया' गाना भी चल रहा है। ये गाना तब बजना शुरू होता है जब जोरावर की एंट्री होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »