29 Mar 2024, 10:32:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

MS धोनी के बारे में इस क्रिकेटर ने खोली पोल, बताया- धोनी कितने बड़े...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2020 11:16AM | Updated Date: May 8 2020 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बुधवार को कहा कि एमएस धोनी जब पहली बार टीम में आए तो बहुत शर्मीले व्‍यक्ति थे। भज्‍जी ने कहा कि 2008 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्‍ट के बाद विकेटकीपर ने सभी के साथ खुलकर बातचीत शुरू की। हरभजन सिंह चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के आधिकारिक अकाउंट से इंस्‍टाग्राम लाइव पर बातचीत कर रहे थे और तब उनसे पूछा गया कि धोनी के साथ पसंदीदा पल साझा करें।

इस सवाल का जवाब देते हुए हरभजन ने कहा, ‘हमने काफी क्रिकेट साथ खेली है। हमने लगभग सभी देशों के दौरे एकसाथ किए हैं। एमएस धोनी बहुत शर्मीला बंदा था। वह कभी अपने कमरे से बाहर नहीं निकलता था। वह बहुत शांत रहता था। 2008 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सिडनी टेस्‍ट में पूरी टीम एकजुट हुई। यहां से धोनी पूरी टीम के साथ खुले।’

भज्‍जी ने आगे कहा, ‘धोनी टीम में युवा था। वह टीम का कप्‍तान होने के बावजूद काफी शर्मीला था। वह सलाह देता था, लेकिन साथ ही सभी को अपनी चीजें करने की इजाजत भी देता था। वह अभी भी ऐसा ही है। वो हर किसी को पूरी आजादी देता है। यह ऐसी चीज है, जो हर कोई उससे सीखना पसंद करता है। आपको अपने गेंदबाजों को स्‍पेस देना जरूरी होती है।’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »