29 Mar 2024, 13:19:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिग्‍गज बल्लेबाज की पत्नी गैस सिलेंडर विस्फोट में घायल, जल गए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2020 12:18AM | Updated Date: May 8 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्‍लादेश के बेहतरीन विकेटकीपर बल्‍लेबाज लिटन दास की खूबसूरत पत्नी देवाश्री बिस्‍वास संचिता एक भयानक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई। घर में रसोई गैस के सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट में उनका चेहरा तो बच गया लेकिन हाथ जल गए। लिटन दास इसे कुदरत का करिश्मा ही मान रहे हैं कि उनकी पत्नी मौत के मुंह में समाने से बच गई।
 
दरअसल देवाश्री बिस्वास अपने घर में पति के लिए चाय बना रहीं थी। उन्होंने जैसे ही गैस जलाई अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के समय देवाश्री ने अपना चेहरा बचाने के लिए उसे हाथों से छुपा लिया, जिसकी वजह से हाथ जल गए। आग इतनी तेज थी कि उनके बाल तक जल गए।
 
मुसीबत यही तक नहीं रही बल्कि विस्फोट के बाद कंपन हुआ, जिसके कारण किचन का एक हिस्सा देवाश्री के ऊपर आकर गिर गया। आग की वजह से फिलहाल देवाश्री के शरीर पर घाव है, जिनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घबराने की कोई बात नहीं है और देवाश्री की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
 
देवाश्री ने बताया कि मैंने मौत को बहुत करीब से देखा। उस हादसे को याद करके मेरी रुह कांप उठती है। यदि मैंने हाथों से चेहरे को न ढका होता तो वह पूरी तरह जल जाता। हालांकि मेरे जल गए बालों को काटना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं जानती हूं कि समय के रहते ठीक हो जाऊंगी। मैं नहीं जानती कि अगर आग मेरे चेहरे पर लगती तो क्‍या होता। हर किसी से एक ही गुजारिश है कि अपना ध्‍यान रखें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »