19 Apr 2024, 07:07:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने मस्ती-मस्ती में मारी पत्नी को गेंद, साक्षी बोलीं- 'ओए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2020 12:16AM | Updated Date: May 8 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एमएस धोनी फिलहाल अपने घर पर हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। धोनी तो सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और धोनी के मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार वो इंस्टाग्राम पर लाइव आईं। जहां धोनी कुत्तों को बेटी जीवा के साथ कैच प्रैक्टिस करा रहे थे। लाइव वीडियो में धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ ऐसा मजाक किया, जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।
 
लाइव वीडियो में कैचिंग प्रैक्टिस कराने के बाद धोनी किसी से बात कर रहे होते हैं। तभी साक्षी बॉल धोनी की तरफ फेकती हैं। धोनी बॉल को पकड़ते हैं और उनकी तरफ तेजी से फेक देते हैं। जिसको देखकर ही साक्षी घबरा 'ओए...' कहती हैं। पीछे से बॉल उनका कुत्ता उठा लेता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »