24 Apr 2024, 18:18:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

झाय रिचर्डसन के कंधे की हुई सर्जरी, फील्डिंग करते वक्त लगी थी चोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2020 5:35PM | Updated Date: May 7 2020 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। कंधे की चोट से परेशान चल रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन के कंधे की सर्जरी की गयी है।  रिचर्डसन को पिछले साल मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लग गयी थी। चोटिल होने के कारण वह आईसीसी विश्वकप और एशेज सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके थे और उन्हें बाहर रहना पड़ा था। हालांकि इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सत्र में खेलने उतरे लेकिन उन्हें एक बार फिर कंधे में चोट लग गयी।
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के स्पोटर्स साइंस के प्रमुख एलेक्स कोंटोरिस ने कहा - इससे पहले भी कई खिलाड़यिों की ऐसी सर्जरी की गयी है और हमें उम्मीद है कि रिचर्डसन की परेशानी जल्द ही ठीक हो जाएगी। हालांकि यह बड़ी सर्जरी थी लेकिन कोरोना के कारण क्रिकेट गतिविधियां ठप्प होने के कारण उनके पास ठीक होने के लिए काफी समय है। रिचर्डसन ने 13 वनडे में 24 विकेट लिए हैं और श्रीलंका के खिलाफ 2019 में खेले गए दो टेस्ट मैच में छह विकेट लिए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »