19 Apr 2024, 06:30:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के डॉगी ने पकड़े बेहतरीन कैच, जीवा दे रहीं ऐसे ट्रेनिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2020 12:06AM | Updated Date: May 7 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ बेहतरीन समय बिता रहे हैं। धोनी की वाइफ साक्षी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जीवा अपने डॉगी के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में जीवा अपने पापा की तरह ही डॉगी की तरफ गेंद को उछालती हैं, जिसे डॉगी मुंह से पकड़ लेता है। इस तरह जीवा डॉगी को कैच पकड़ने की ट्रेनिंग दे रही हैं। बता दें कि धोनी को पेट डॉग्स का बहुत शौक है। जीवा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »