24 Apr 2024, 05:23:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

60 फीसदी फैंस का मानना... 2020 में आईपीएल की वापसी संभव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2020 12:04AM | Updated Date: May 4 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकप्रिय आईपीएल के 13वें को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है और यह तय नहीं है कि इस साल आईपीएल कब शुरू होगा लेकिन 60 फीसदी फैंस का मानना है कि आईपीएल को 2020 में वापसी संभव है। भारत के प्रमुख फैंटसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म्स में से एक मायटीम11 ने कुल 10,000 लोगों के सैंपल को लेते हुए एक सर्वे का आयोजन किया। यह देश का पहला ऐसा सर्वे था जिससे फैंस की खेलों  की वापसी के प्रति मानसिक स्थिति का आभास मिल पाया है और स्पोर्ट्स व्यवसाय पर क्या असर पड़ेगा इसका भी एक अंदाजा लग गया है। 
 
कोरोना वायरस के चलते विश्व के सबसे बड़े खेल समारोह यानी टोक्यो ओलम्पिक को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है और इसी घटना ने किसी भी प्रकार के खेलों की वापसी पर बहुत सारे प्रश्न खड़े कर दिए हैं। विश्व के लिए जैसे ओलम्पिक है वैसे ही भारत के लिए आईपीएल है। इस सर्वे के प्रमुख निष्कर्षों के रूप में एक यह परिणाम निकल कर आया है कि अभी भी 60 फीसदी भारतीय क्रिकेट फैंस यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि 2020 में आईपीएल का आयोजन संभव है, लेकिन कब, इस पर सर्वे में भी विवाद दिखाई दिया है। 40 फीसदी लोगों ने यह साफ तौर से माना कि आईपीएल का आयोजन 2020 में बहुत ही मुश्किल लगता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »