20 Apr 2024, 09:23:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मार्श, लाबुशेन को केंद्रीय अनुबंध में जगह, ख्वाजा बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2020 5:24PM | Updated Date: Apr 30 2020 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और मिशेल मार्श सहित छह नए खिलाड़ि‍यों को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के केंद्रीय अनुबंध में जगह दी गयी है जबकि बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को इससे बाहर रखा गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2020-21 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के 20 सदस्यीय खिलाड़यिों को केंद्रीय अनुबंध में शामिल करने की घोषणा की जिसमें पांच वर्षों में पहली बार ख्वाजा को इससे बाहर रखा गया है।
लाबुशेन और मार्श के अलावा एश्टन एगर, जो बर्न्स , केन रिचर्डसन और मैथ्यू वेड को केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है। ख्वाजा के अलावा नाथन कॉल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस हैरिस, शॉन मार्श, मार्कस स्टोयनिस और एश्टन टर्नर को भी केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं दी गयी है।
 
पुरुष टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने कहा, ‘‘लाबुशेन ने अच्छा प्रदर्शन किया है और जो टेस्ट मैच के बेहतरीन खिलाड़ी है। एश्टन एगर की टी-20 में फॉर्म शानदार चल रही है जबकि केन रिचर्डसन भी टी-20 और वनडे में अच्छा कर रहे हैं। मैथ्यू वेड ने भी टेस्ट प्लेयर के रुप में खुद को साबित किया है। केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार है: एश्टन एगर, जो बर्न्स, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, आरोन फिंच, जोश हैजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, जेम्स पैटिनसन, जे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर और एडम जम्पा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »