24 Apr 2024, 02:51:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन ने घरेलू हिंसा पर चिंता व्यक्त की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2020 12:30AM | Updated Date: Apr 28 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने घरेलू हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को लोगों से ऐसा नहीं करने की अपील की। शिखर लॉकडाउन के दौरान अपनी पत्नी आयशा और पुत्र जोरावर के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।     
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं अपने परिवार के साथ घर में समय व्यतीत कर रहा हूं और इसका आनंद ले रहा हूं लेकिन मुझे यह जानकर दुख होता है कि आज के समय में भी घरेलू हिंसा जारी है। हमें इससे बाहर निकलना होगा और इसे खत्म करना होगा। आप अपने पार्टनर के साथ खुश रहें और हिंसा नहीं करें।’’ 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »