20 Apr 2024, 04:14:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सौरव गागंलुी ने की कोरोना से लड़ने में पुलिस की सराहना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2020 5:38PM | Updated Date: Apr 27 2020 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण लागू हुए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए कोलकाता पुलिस का धन्यवाद दिया है। कोरोना वायरस के कारण भारत सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है जो तीन मई तक चलेगा। इस दौरान पुलिसकर्मी इसका सख्ती से पालन कराने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं और लोगों को घर में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी जरुरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आए हैं।
 
गांगुली ने ट्वीट कर कहा, इस कठिन समय में लोगों की रक्षा करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए कोलकाता पुलिस का शुक्रिया। गांगुली के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए कोलकाता पुलिस के उपायुक्त अंजू शर्मा ने कहा, आपके प्रोत्साहन के लिए आपका धन्यवाद गांगुली। यह कोलकाता पुलिस और यातायात विभाग को कोरोना से लड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »