20 Apr 2024, 20:24:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महेंद्र सिंह धोनी ही सही मायनों में लीडर हैं: मोहित शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2020 12:45AM | Updated Date: Apr 27 2020 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय और आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा है कि वह सही मायनों में लीडर हैं।  31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ इंस्टाग्राम लाइव सत्र पर बातचीत में कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे धोनी जैसे लीजेंड खिलाड़ी की कप्तानी में खेलने का मौका मिला। मैंने अपनी 70 से 80फीसदी क्रिकेट धोनी की कप्तानी में खेली चाहे वह भारत के लिए हो या फिर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए।’’'
 
हरियाणा के तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘धोनी की विनम्रता और दूसरे के प्रदर्शन को सराहना उन्हें उन अन्य खिलाड़ियों से अलग करता है जिनके साथ मैं खेला हूं। खेल में एक कप्तान और लीडर में अंतर होता है और मेरा मानना है कि वह सही मायनों में लीडर हैं।जब टीम जीतती है आप उन्हें कभी सबसे आगे नहीं पाएंगे लेकिन यदि टीम हारती है तो वह जिम्मेदारी लेते हुए सबसे आगे रहते हैं। यह एक सच्चे लीडर की निशानी है इसलिए मैं उनकी सराहना करता हूं।’’ 16
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »