19 Apr 2024, 18:11:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरभजन ने कहा- विश्वकप जीतने के बाद पहली बार सचिन को....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2020 12:32AM | Updated Date: Apr 10 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने लीजेंड सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी एक याद ताजा करते हुए कहा है कि 2011 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद उन्होंने पहली बार सचिन को नाचते हुए देखा था। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने दो अप्रैल वर्ष 2011 में 28 साल के सूखे को समाप्त करते हुए मुंबई के वानखेड़े में आयोजित फाइनल मुकाबला जीता था। उसी दिन सचिन की विश्वकप फाइनल ट्रॉफी को उठाने की मुराद भी पहली बार पूरी हुयी थी।

यह सचिन का छठा और आखिरी विश्व कप था। हरभजन ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, ‘‘विश्वकप जीतने के बाद मैंने सचिन को पहली बार नाचते हुए देखा था। उन्होंने आसपास के लोगों की परवाह किये बिना सबके साथ खुल कर उस दिन का आनंद उठाया था। मैं वो दिन हमेशा याद रखूँगा।’’ भज्जी के नाम से मशहूर खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि विश्वकप जीतने के बाद मैं रात को मैडल साथ लेकर सोया था और जब सुबह उठा तो मैडल मेरे पास था। वो शानदार एहसास था।

विश्वकप जीतना कुछ ऐसा था जिसका सपना हमें एक साथ देखा था। वह अविश्वसनीय पल थे  और जब भी मैं उन पलों के बारे में सोचता हूं तो मुझे शानदार अनुभूति होती है।’’ ऑफ स्पिनर ने कहा कि विश्वकप जीतना वास्तव में बहुत खास पल था और यह शायद पहली बार था जब वह सबके सामने रोये थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं।’’ 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »