19 Apr 2024, 01:01:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी इंडिया की कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक करोड़ की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 3:30PM | Updated Date: Apr 4 2020 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ देश की जंग में प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी मदद को एक करोड़ रुपये पहुंचा दिया है। हॉकी इंडिया ने इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये की मदद दी थी जबकि शनिवार को उसने बताया कि वह इस राहत कोष में 75 लाख रुपये और देगा जिससे कोरोना के खिलाफ जंग में उसकी मदद एक करोड़ रुपये पहुंच गयी है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि यह फैसला हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में लिया गया जिसमें सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि मदद को एक करोड़ रुपये पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में हमें एक राष्ट्र के रूप में खड़ा होना है और मिलकर इस वैश्विक महामारी से लड़ना है। हॉकी इंडिया में हमारा फर्ज है कि हम अपने लोगों की मदद करें।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »