29 Mar 2024, 19:50:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लॉकडाउन : क्रिकेट फैंस के लिए, 04 अप्रैल से स्टार स्पोर्ट्स पर होगा भारत-पाकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 11:52AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वर्तमान में लगभग सारा विश्व कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए देश में लॉकडाउन चल रहा है, जिसकी वजह से सभी अपने अपने घरों में जीवनयापन कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस के लिए इस लॉकडाउन के बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खास तौर पर भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए तो यह घर में जश्न मनाने का एक मौका होगा।

लॉकडाउन के चलते किसी भी स्तर के कोई क्रिकेट मुकाबले नहीं खेले जा रहे हैं। अब इस बात का ध्यान रखते हुए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा टेलीविजन पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा चुके विश्व कप वनडे मैचों का बारी बारी से टेलीविजन पर प्रसारित करने का फैसला लिया गया है। सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स 1 चैनल पर प्रसारित होंगे। भारत पाकिस्तान के बीच अलग अलग मैचों का 04 अप्रैल से 10 अप्रैल तक हर दिन सुबह 11 बजे से आप लुत्फ उठा सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »