29 Mar 2024, 14:22:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना से लड़ने के लिए रहाणे ने दिए 10 लाख रुपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 4:04PM | Updated Date: Mar 29 2020 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्या रहाणे ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये देने की रविवार को घोषणा की। कोरोना वायरस से महाराष्ट्र सहित समूचे भारत में काफी नुकसान हुआ है और सैकड़ों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। ऐसे में क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियां मदद के लिए सामने आ रही हैं। रहाणे ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह समुद्र में महज चुल्लू भर पानी देना जैसा है। मैं इस कठिन समय में लोगों की मदद करने का हरसंभव प्रयास करुंगा। आप लोग घर पर रहें और सुरक्षित रहें।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »