20 Apr 2024, 10:11:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने कर दिया बड़ा खुलासा - सुन हो जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 12:17AM | Updated Date: Mar 28 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के दिग्‍गज बल्‍लेबाज और टीम के उपकप्‍तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है।  रोहित शर्मा ने वर्ल्‍ड कप 2011 में टीम में जगह नहीं मिलने को लेकर एक खुलासा किया है। रोहित शर्मा ने खुलासा करते हुए खुद बताया है कि क्यों उन्हें 2011 विश्व कप में मौका नहीं मिल सका था।
 
बता दें कि केविन पीटरसन के साथ इंस्टग्राम पर लाइव चैट में रोहित ने अपने करियर के सबसे बुरे समय के बारे में बताया। रोहित ने बताया 2011 विश्व कप के लिए टीम में जगह ना मिलना उनके करियर का सबसे खराब समय था। रोहित शर्मा ने कहा कि 2011 वर्ल्‍ड कप के स्‍क्‍वॉड में ना चुना जाना उनके करियर का सबसे निराशजनक पल था। जबकि वह टूर्नामेंट घर में हो रहा थ। 
 
इसके साथ ही हिटमैन ने कहा कि खिताबी मुकाबला उनके अपने घरेलू मैदान पर खेला गया था। बता दें कि उस वक्त टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ंत भारत और श्रीलंका की मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुई थी जो रोहित का घरेलू मैदान पर है । पर दुर्भाग्य है कि रोहित उस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थे। 
 
उस बड़े टूर्नामेंट में भले ही रोहित को मौका ना मिला हो पर उसके बाद हिटमैन ने अपना परचम विश्व क्रिकेट में लहरने का काम किया। आज रोहित शर्मा टीम इंडिया के मैच जिताऊ खिलाडी़ है। रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। इसके अलावा भी रोहित के नाम कई सारे रिकॉर्ड हैं जो हर वक्त सबूत देते हैं कि हिटमैन क्यों इतने बड़े खिलाड़ी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »