20 Apr 2024, 07:54:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL इंतजार कर सकता है, पहले समस्या से निपटना जरूरी : रोहित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 12:29PM | Updated Date: Mar 27 2020 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इस समय पूरा देश कोरोनावायरस के कारण 21 दिन के लॉकडाउन से गुजर रहा है और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग इंतजार कर सकता है और समस्या से निपटना ज्यादा जरूरी है। 

रोहित ने अपनी टीम के साथी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर चर्चा करते हुए कहा, "हमें पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। मौजूदा स्थिति पहले ठीक होनी चाहिए इसके बाद हम आईपीएल की बात कर सकते हैं। 

पहले जीवन को सामान्य रास्ते पर आने दो।" मंबई के रहने वाले रोहित ने कहा श्कि उन्होंने पहले कभी अपने शहर को ऐसी स्थिति में नहीं देखा। रोहित ने कहा, "मैंने मुंबई को पहले इस तरह की स्थिति में नहीं देखा।" रोहित ने यह बात अपने घर की बालकनी में खड़े होकर कही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »