19 Apr 2024, 15:04:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इन 2 खिलाड़ि‍यों ने कोरोना को लेकर उठाया बड़ा कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 12:37AM | Updated Date: Mar 25 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट इरफान पठान और उनके भाई यूसुफ पठान ने कोविड-19 महामारी का सामना करने के लिए मानवीय आधार पर 4000 मास्क दान किए हैं। इरफान ने यूसुफ को टैग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दोनों भाई मास्क का ढेर दिखाते हुए ये जानकारी दे रहे हैं कि इन्हें स्वास्थ्य विभाग के पास भेजा जाएगा। इरफान ने लिखा है कि, "समाज के लिए हम अपना योगदान कर रहे है। जो भी लोग ऐसा कर सकते हैं कृपया आगे आएं और एक दूसरे की मदद करें, लेकिन भीड़ जमा न होने दे। ये एक छोटी सी शुरुआत है उम्मीद है कि हम और ज्यादा मदद करते रहेंगे।
 
दोनों भाइयों ने ये जानकारी दी कि ये मदद महमूद खान पठान चैरेटिबल ट्रस्ट की तरफ से दी जा रही है, जो उनके पिता संचालित करते हैं। इस दोनों ने फैसला किया कि वड़ोदरा स्वास्थ्य विभाग  को ये सभी मास्क सौंपे जाएंगे, ताकि ज़रूरतमंदों को मदद दी जा सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »