25 Apr 2024, 06:56:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अश्विन ने कोरोना वायरस पर दिया बड़ा बयान, कहा - अगले 2 हफ्ते...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 12:35AM | Updated Date: Mar 25 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा बयान दिया है। रविचंद्रन अश्विन ने इस वायरस को लेकर देश के लोगों को आगह करते हुए कहा कि अगर कोरोना वायरस यहां से और ज्यादा फैलता है तो देश में भयंकर स्थिति आ जाएगी क्योंकि देश की जनसंख्या काफी है और कई हिस्सों में जानकारी का आभाव है। 
 
अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सभी तरह की जानकारी देख रहा हूं (विश्वासपात्र भी और घबराहट बढ़ाने वाली भी) एक चीज साफ लगती है। अगले 2 हफ्ते काफी अहम होने वाले हैं। भारत के हर शहर के लिए अगले दो सप्ताह खाली होने चाहिए क्योंकि अगर यह बीमारी फैलती है तो अफरा-तफरी मच जाएगी।
 
33 साल के अश्विन ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम भी बदल कर 'लेट्स स्टे इंडोर इंडिया' रख दिया है। उन्होंने लिखा, "हमें ये बात याद रखनी चाहिए कि हमारी जनसंख्या काफी ज्यादा और बड़े हिस्से के पास जानकारी भी मौजूद नहीं है। कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2020 (IPL 2020) को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। भारत और  दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज को भी रद्द करना पड़ा था। कोविड-19 की वजह से दुनिया भर के खेल आयोजनों को रोक दिया गया है। बीमारी के खतरे को देखते हुए लोगों को भीड़ से बचने की सलाह दी गई है, सरकार ने लोगों को अपने घरों में ही रहने कहा है.  भारत में कोरोनावायस के अभी तक 492 मामले सामने आ चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »