19 Apr 2024, 11:40:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

BCCI ने धोनी को फिर दिया झटका, गुस्साए फैंस दी ये धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 12:34AM | Updated Date: Mar 25 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। BCCI ने धोनी को अब एक और झटका देते हुए चुनिंदा प्रमुख खिलाड़ियों में स्थान नहीं दिया। बीसीसीआई ने क्रिकेटरों के इस समूह में 9 क्रिकेटरों को जगह दी हैं। धोनी के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है। धोनी ने जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। BCCI ने उन्हें कुछ समय पहले केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया था।
 
शायद इसी कारण धोनी को नजरअंदाज किया जाना उनके प्रशंसकों को रास नहीं आया। एमएस धोनी को इस तरह से पोस्टर से बाहर रखने पर कुछ प्रशंसक तो काफी भड़के हुए हैं। एक ने तो यहां तक लिख दिया कि अगर धोनी के फैंस अपनी पर आ गए तो 13 मिलियन तो एक झटके में 3 मिलियन बना देंगे। एक अन्य ने कहा- कि धोनी के बगैर टीम इंडिया की कल्पना नहीं की जा सकती।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »