18 Apr 2024, 16:38:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरभ गांगुली बोले - कभी नहीं सोचा था कोलकाता में इतना....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 7:03PM | Updated Date: Mar 24 2020 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने अपने गृहनगर कोलकाता की सड़कों की कुछ तसवीरें साझा करते हुए कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि शहर की सड़कों पर कभी इस कदर सन्नाटा पसर जाएगा। विश्व के लगभग सभी देशों में फैल चुके जानलेवा कोरोना वायरस के कारण पूरे देशभर में लॉकडाउन की स्थिति है और लोगों को अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है।

गांगुली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शहर के मुख्य स्थानों की तसवीरें साझा करते कहा, ‘‘कभी नहीं सोचा था कि मेरा शहर कोलकाता इस तरह दिखेगा। सुरक्षित रहिये, यह स्थिति जल्द ही बदल जायेगी।’’ कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सभी केंद्रीय प्रदेश समेत 28 राज्यों में लॉकडाउन के हालात है। देश में कोरोना के अबतक 491 मामले सामने आये हैं और 10 लोगों की मौत हो गयी है। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में कई टूर्नामेंट या तो स्थगित या रद्द कर दिए गए है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »