29 Mar 2024, 16:27:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग ने ढूंढ निकाला कोरोना मुक्त आसन उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 12:07AM | Updated Date: Mar 24 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग टि्वटर पर गंभीर से गंभीर संदेश भी मजाकिया अंदाज में देते हैं। इन दिनों दुनिया कोरोना के संक्रमण से परेशान है। सहवाग अपने प्रशंसकों को लगातार इस घातक वायरस से सावधान रहने के लिए आगाह कर रहे हैं। इस बार उन्होंने एक फनी वीडियो पोस्ट कर 'कोरोना मुक्त आसन' ही ढूंढ निकाला है। वीरू के फैन्स को उनका यह अंदाज काफी पंसद आया है।' 
 
सहवाग ने इस 6 सेकंड के वीडियो में किसी बाहरी देश की मेट्रो ट्रेन की तस्वीर पोस्ट की है। यह मेट्रो ट्रेन लगभग खाली है और एक महिला यात्री अपनी सीट पर बैठी हुई है। जैसे ही एक अन्य यात्री महिला के पास वाली सीट पर बैठने आता है तो अपने मोबाइल पर किसी गतिविधि में व्यस्त यह महिला पैसेंजर तुरंत योग के स्टाइल में अपना पैर को फैलाकर आसपास की सीटों को कवर कर लेती है।
 
इसके बाद यह यात्री महिला के दाईं ओर की सीट पर बैठने का प्रयास करता है। तब यह महिला अपने दूसरे पैर को भी फैला लेती है और पैरों को सीट पर फुल स्ट्रेच करते हुए आसपास की सभी सीटें कवर कर लेती है। इसके बाद यात्री वहां से आगे की ओर बढ़ जाता है। सहवाग ने इस स्टाइल को ही 'कोरोना मुक्त आसन' करार दिया है। साथ ही उन्होंने एक बार फिर वीडियो के कैप्शन में यह संदेश भी दिया, कृपया दूरी रखें और अपने घर पर ही रहें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »