16 Apr 2024, 18:18:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन ने जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 3:48PM | Updated Date: Mar 22 2020 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने जानलेवा कोरोना वायरस (कोविड 19) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कुछ पंक्तियों के जरिये लोगों से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है। शिखर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर लोगों को अपने घरों में रहने का सन्देश देते हुए कहा है कि सभी लोग सुरक्षित और सतर्क रहे।
 
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "कोरोना को कर देंगे हम चीर बन्दे, हिन्दुस्तानियों को पूरा है यकीन बंदे, बैठ जाओ घर पर तुम भी सब के सब, फैला देंगे फिर से हम खुशियों के रंग। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात आठ बजे देश को संबोधित करते हुए देशवासियों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू पालन करने का अनुरोध किया था जिसका व्यापक असर देखने को भी मिल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »