29 Mar 2024, 20:55:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट जगत में मचा कोहराम, कोरोना वायरस की चपेट में आया ये दिग्गज खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 11:54AM | Updated Date: Mar 22 2020 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पाकिस्तान। इस समय दुनिया भर में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। चीन से फैलाई के वायरस अब इटली में जमकर तबाही मचा रहा है। करो ना बारिश की वजह से मरने वालों के मामलों में इटली अब चीन को भी पछाड़ कर पहले नंबर पर पहुंच गया है। बता दें कि करुणा वायरस का असर खेल जगत की दुनिया पर भी पड़ा है। दुनिया भर में कई बड़े खेल टूर्नामेंट रद्द कर दिए गए हैं। यही नहीं कई खिलाड़ी भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं, जिसमें ज्यादातर फुटबॉलर हैं।
 
अब खबर आ रही है कि एक दिग्गज क्रिकेटर भी इस वायरस चपेट में आ गया है। दरअसल पाकिस्तानी मूल के दिग्गज स्पिन गेंदबाज माजिद हक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्रिकेट जगत में कोहराम मच गया है। माजिद हक स्कॉटलैंड टीम की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं। खबरों की मानें तो अब माजिद हक कोरोना से उबर रहे हैं। स्‍कॉटलैंड के लिए 2006 से 2015 तक 54 वनडे और 21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ऑफ स्पिनर हक ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। 37 साल के इस खिलाड़ी का ग्लास्गो में रॉयल एलेक्सांद्रा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »