20 Apr 2024, 02:35:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फिनटेक स्टार्टअप खाताबुक में धोनी ने किया निवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 5:51PM | Updated Date: Mar 17 2020 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। छोटे कारोबार के लिए अकाउटिंग की प्रकिया में बदलाव लाने वाले खाताबुक ने क्रिकेटर  महेंद्र सिंह धोनी के साथ रणनीतिक साझेदारी की जिसके तहत धोनी न:न सिर्फ खाताबुक में निवेश करेंगे, बल्कि वह उसके ब्रैंड एंबेसडर भी होंगे। कंपनी ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि धोनी ने इसमें निवेश करने का निर्णय तब लिया गया है, जब उसके प्लेटफार्म पर सक्रिय व्यापारियों की संख्या 2 करोड़ के पार जा चुकी है। व्यापारियों के बीच तेजी से बढ़ने तथा भरोसा कायम करने वाली कंपनी और विश्वभर में लाखों फैंस वाले भारतीय क्रिकेटर के बीच यह साझेदारी एकदम सही है।
 
कंपनी ने छोटे कस्बों और गांवों में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए लक्ष्य तय किए हैं। खाताबुक अगले 12 महीनों में अन्य 2 करोड़ व्यापारियों को जोड़ने के उद्देश्य से काम कर रही है। कंपनी ने इस नए निवेश से अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और टेक्नोलॉजी तथा क्षमताओं का विस्तार करने की योजना तैयार की है। इस नई साझेदारी के बारे में खाताबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक रवीश नरेश ने कहा कि धोनी के खाताबुक फैमिली में शामिल होने से वह बहुत खुश हैं।
 
धोनी की खूबियां उन्हें भारतीय क्रिकेट में सबसे चहेते कप्तानों में से एक बनाती हैं। खाताबुक में हम अपने व्यापारियों और बिज़नेस पार्टनर के बीच इसी स्तर का भरोसा, चुस्ती और विश्वसनीयता कायम करने की प्रेरणा से काम करते हैं, ताकि इस सफर में वे हमारे अच्छे साथी बन सकें। हमारे लिए यह साझेदारी सबसे उपयुक्त है और जैसे-जैसे हम अरबों भारतीयों के लिए फाइनेंशियल सॉल्यूशन बनाते जा रहे हैं, इसके साथ ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की ओर देख रहे हैं।
 
इस पर धोनी ने कहा कि खाताबुक जमीनी स्तर पर बदलाव ला रही हैं। उन्होंने छोटे कारोबारियों विशेषकर अपने दोस्तों और परिवार को बिज़नेस के तरीकों और आर्थिक लेनदेन में काफी संघर्ष करते हुए देखा है। खाताबुक भारत के छोटे और खुदरा व्यापारियों के जीवन में बदलाव लेकर आया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »