20 Apr 2024, 17:15:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टीव स्मिथ बोले - इन 6 खिलाड़ियों ने किया भारत का नाम रोशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 12:35AM | Updated Date: Mar 17 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का हाल ही में एक इंटरव्‍यू सामने आया है। इस दौरान स्टीव स्मिथ ने भारत के कई खिलाड़ि‍यों के बारे में कुछ बड़ी बाते कहीं है। इंटरव्यू में स्टीव स्मिथ से कई सवाल पूछे गए तो उन्होंने उनका काफी अच्छा उत्तर दिया। इस इंटरव्यू में स्टीव स्मिथ ने उन 6 खिलाड़ियों का नाम लिया जिनकी वजह से भारत का नाम रोशन हुआ। स्टीव स्मिथ ने कहा था- कि टीम इंडिया वर्तमान में काफी खतरनाक मानी जाती है। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया काफी अच्छा प्रदर्शन करती है।
 
नए और पुराने खिलाड़ियों का योगदान भी काफी शानदार है। स्टीव स्मिथ ने बताया कि वीरेंद्र सहवाग ने शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया का नाम रोशन किया। इसके अलावा युवराज सिंह ने भी भारतीय टीम के लिए योगदान दिया और उनकी वजह से टीम इंडिया ने दो बार आईसीसी का खिताब जीता।
 
भारत का नाम रोशन करने में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया काफी अच्छा प्रदर्शन किया। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के खेल में अनगिनत रिकॉर्ड बनाए और आज उनकी हर कोई चर्चा करता है। महेंद्र सिंह धोनी भी काफी शानदार क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भारत को दो बार वर्ल्ड कप का खिताब जिताया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »