20 Apr 2024, 02:45:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस तूफानी गेंदबाज ने रचाई सगाई, पुजारा ने बताया पत्नी का नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 12:16AM | Updated Date: Mar 17 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने सगाई कर ली है। जयदेव ने जिनके साथ सगाई की है उनका नाम रिन्नी है और उन्होंने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट भी बहुत हद तक प्रभावित है ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए ये मौका खुशी का है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'छह घंटे, दो प्लेट खाना और बदा में एक साझा केक।' इसके साथ ही उन्होंने एक अंगूठी और दिल का इमोजी भी शेयर किया है।
 
उनादकट ने किसके साथ सगाई, इस बात का खुलासा उन्होंने अपने ट्वीट में नहीं किया है। मगर उनकी टीम के साथ खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने जयदेव के मंगेतर के नाम का खुलासा किया। पुजारा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'परिवार में आपका स्वागत है रिन्नी। मुझे बहुत खुशी है कि मेरे भाई जयदेव उनादकट को अपने जीवन का प्यार मिला है।' जयदेव उनादकट की कप्तानी में सौराष्ट्र ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। 70 साल में सौराष्ट्र ने पहली ट्रॉफी जीती है। सौराष्ट्र की इस जीत में कप्तान उनादकट ने अहम भूमिका निभाई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »