28 Mar 2024, 23:38:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना को देख द.अफ्रीका में 60 दिनों के लिए क्रिकेट....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 12:12AM | Updated Date: Mar 17 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका ने खतरनाक कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में प्रोफेशनल और अमेच्योर सहित सभी तरह की क्रिकेट को अगले 60 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामाफोसा ने देश में राष्ट्रीय आपदा की घोषणा की है जिसके तहत कोरोना को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। इन कदमों में जोखिम भरे क्षेत्रों की यात्रा का प्रतिबंध शामिल होगा और 100 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गयी है।
 
इसके साथ ही खेल टूर्नामेंटों का आयोजन भी रोक दिया गया है जिसमें प्रीमियर सॉकर लीग, सुपर रग्बी और दो मैराथन शामिल हैं। मौजूदा फ्रेंचाइजी आधारित एकदिवसीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल को आयोजित नहीं किया जाएगा। प्रथाम श्रेणी प्रतियोगिता के आखिरी दो राउंड भी आयोजित नहीं होंगे। इसके अलावा 50 वर्ष से अधिक की उम्र का विश्वकप भी रद्द कर दिया गया है। हाल में दक्षिण अफ्रीका की भारत में वनडे सीरीज को स्थगित कर दिया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »