19 Apr 2024, 07:36:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टीव स्मिथ ने कहा- डेब्यू करने से सिर्फ एक कदम दूर है ये 5 क्रिकेटर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 12:05AM | Updated Date: Mar 17 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- ईशान किशन घरेलू क्रिकेट के बहुत ही शानदार क्रिकेटर हैं। ईशान किशन इस सूची में पहले पायदान पर आते हैं। ईशान किशन का आईपीएल का रिकॉर्ड भी अब तक बेहतरीन रहा है। वर्ष 2015 में ईशान किशन को अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए कप्तान भी चुना गया था. खेलने के अंदाज से ईशान किशन हूबहू महेंद्र सिंह धोनी की तरह लगते हैं। स्टीव स्मिथ ने कहा- डोमेस्टिक क्रिकेट में अहमदाबाद टीम की तरफ से श्रीकर भारत एक विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं।
 
साल 2015 रणजी ट्राफी में श्रीकर भारत के पहले विकेटकीपर थे। जिन्होंने तिहरा शतक लगाया था. और IPL में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले कृष्णप्पा गौतम कर्नाटक टीम का हिस्सा है। स्टीव स्मिथ ने आगे कहा- अंडर-19 टीम की तरफ से 3 वनडे क्रिकेट खेल चुके श्रेयस गोपाल भी कर्नाटक टीम का हिस्सा है। और आगे कहा, IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुके सूर्यकुमार यादव एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »