18 Apr 2024, 06:56:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना वायरस के कारण धोनी की टीम CSK ने किया बड़ा फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2020 12:30AM | Updated Date: Mar 16 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल 2020 की शुरुआत 29 मार्च से होने जा रहा था। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखकर अब आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई के द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद अब धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम ने अपनी टीम के ट्रेनिंग सेशन को भी रद्द कर दिया है। इस बात का ऐलान शुक्रवार की देर रात को किया गया। आपको बता दें कि आईपीएल 2020 के लिए सीएसके ने अपनी ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत 2 मार्च से ही कर दी थी।
 
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और अंबाती रायुडू जैसे दिग्गज खिलाड़ी चेन्नई की टीम में अभ्यास कर रहे थे। अब चेन्नई सुपर किंग्स ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 14 मार्च से टीम का अभ्यास सत्र रद्द किया जाता है। अपनी कप्तानी में आईपीएल को तीन बार चैंपियन टीम बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी तकरीबन 8 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं।
 
धोनी के मैदान पर अभ्यास करते हुए देखने के लिए हर दिन उनके फैंस मैदान पर पहुंच रहे थे और धोनी भी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव के वीडियो को शेयर भी कर रहे थे। इस दौरान धोनी के नेट प्रैक्टिस में लगातार पांच छक्के लगाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
 
आपको याद दिला दें कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में धोनी के अलावा मुरली विजय और हरभजन सिंह जैसे भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल है। वहीं पिछले साल के नीलामी में चेन्नई की टीम ने पीयूष चावला, कर्ण शर्मा और के एम आसिफ को अपनी टीम में शामिल किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »