20 Apr 2024, 13:27:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के खिलाड़ि‍यो ने पहने मास्क, विराट कोहली बोले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2020 12:29AM | Updated Date: Mar 16 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया खौफ में है। इसका असर खेल जगत पर भी बुरा सरकार पड़ रहा है। इसी वायरस की वजह से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की श्रृंखला को भी रद्द कर दिया गया है।
 
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर फैंस से खास अपील की है। विराट ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी सभी कदम उठाएं और अपना ख्याल भी रखें। सुरक्षित रहें और इसके बचाव को याद रखें, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि देखभाल ही इसका सबसे अच्छा निवारण है। सभी लोग अपना ख्याल रखें।
 
आपको बता दें कि भारतीय टीम जब एयरपोर्ट पर पहुंची तो सभी खिलाड़ी मास्क लगाए हुए दिख रहे थे और विराट कोहली का पूरा मुंह काले मास्क से ढका हुआ था। जबकि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी चेहरे पर सफेद मास्क को लगाए हुए नजर आए। खिलाड़ी कोरोना वायरस को लेकर पूरी सतर्कता बरतते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी मास्क लगाए हुए नजर आए।
वहीं भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने भी प्लेन में बैठने के बाद एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह सफेद रंग की मास्क को लगाए हुए दिख रहे थे। उनके साथ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी मौजूद थे।
 
इन सभी के अलावा लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी भी मास्क लगाते हुए दिखे और पूरी टीम के साथ साथ सपोर्ट स्टाफ भी मास्क लगाए हुए दिखें। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज को रद्द करने के लिए बीसीसीआई का शुक्रिया अदा किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »