29 Mar 2024, 14:05:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कप्तान कोहली ने लोगों को दी सलाह, कहा- इलाज से बेहतर है....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2020 12:29AM | Updated Date: Mar 15 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने  लोगों को खतरनाक कोरोना वायरस से बचाव के लिए सतर्कता और एहतियात बरतने की सलाह दी है। विराट ने शनिवार को ट्विट कर कहा,‘‘एहतियातन उपाय कर मजबूती से कोरोना वायरस से लड़ें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और यह याद रखें कि इलाज से बेहतर है रोकथाम। आप सभी अपना ख्याल रखें।’’       

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और भारत में भी इससे अब तक दो लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस का खेल जगत पर गहरा प्रभाव पड़ा है और इसके कारण विभिन्न खेलों के टूर्नामेंटों को रद्द या स्थगित करना पड़ा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी शुक्रवार को कोरोना वायरस के कारण रद्द कर दिया गया  और 29 मार्च से होने वाले आईपीएल को  15 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला किया गया है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »