26 Apr 2024, 05:11:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल जगत में कोरोना वायरस से मचा हाहाकार, रद्द हुई ये बड़ी सीरीजें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2020 12:22AM | Updated Date: Mar 15 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया भर में महामारी घोषित किये जा चुके खतरनाक कोरोना वायरस से खेल जगत में हाहाकार मच चुका है और एक के बाद एक खेल आयोजनों को रद्द किया जा रहा है। कई जगह खेल टूर्नामेंटों को दर्शकों के बिना कराया जाएगा जबकि कई आयोजन पूरी तरह रद्द कर दिए गए हैं। 
 
दर्शकों के बिना होंगे आई लीग मैच
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने फैसला किया है कि आई लीग के बचे हुए मैच दर्शकों के बिना कराये जाएंगे। इसमें रविवार को होने वाला चैंपियन मोहन बागान और ईस्ट बंगाल का मैच शामिल है।
 
बंद दरवाजों में होगी चैपल-हैडली सीरीज
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड से पहला वनडे 71 रन से जीत लिया है लेकिन सीरीज के मैच बंद दरवाजों में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह घोषणा की है। पहला मैच भी दर्शकों के बिना खेला गया था।
 
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द
टी-20 की विश्व चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलियाई टीम का इस महीने बाद में होने वाला दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया को इस दौरे में तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने थे।
 
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज रद्द
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रद्द कर दी गयी है और इस सीरीज को बाद में किसी समय कराया जाएगा। इस सीरीज का धर्मशाला में पहला मैच गुरूवार को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। सीरीज के बचे दो मैच 15 मार्च को लखनऊ में और 18 मार्च को कोलकाता में खेले जाने थे। 
 
ओलम्पिक तैराकी केंद्र को पूरा करने का समारोह रद्द
टोक्यो ओलम्पिक तैराकी केंद्र के पूरा होने के उपलक्ष्य में होने वाला समारोह रद्द कर दिया गया है। यह समारोह 22 मार्च को होना था। इस केंद्र को फरवरी में पूरा कर लिया गया था और इसे 1000 लोगों के समक्ष खोला जाना था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »