19 Apr 2024, 06:27:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम में आते ही भुवनेश्वर ने विराट को लेकर दे डाला बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2020 12:24AM | Updated Date: Mar 12 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धर्मशाला। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार को धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'अंतरराष्ट्रीय मैच महत्वपूर्ण होते हैं। हमने न्यूजीलैंड में श्रृंखला गंवाई है और आप सभी को इसके बाद की प्रतिक्रिया की जानकारी है। हमारा लक्ष्य श्रृंखला जीतना था क्योंकि अगर हम अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर भी असर पड़ेगा।
भुवेनश्वर का मानना है कि इस श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन से खिलाड़ियों का 29 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग से पहले आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा, 'टी-20 अलग चीज है लेकिन अगर हम यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो आईपीएल में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ जाएंगे जो जरूरी है। पिछले साल स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के कारण न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहने वाले भुवनेश्वर की भारतीय टीम में वापसी हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »