18 Apr 2024, 20:24:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस बल्लेबाज ने जड़ दिए ताबड़तोड़ 12 छक्के - 40 गेंदों में ठोके..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2020 10:34AM | Updated Date: Mar 10 2020 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

करांची। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएलएल) में लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज बेन डंक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।  क्वीसलेंड के 32 साल के बल्लेबाज ने बीते दिनों कराची किंग्स के खिलाफ लाहौर के मैदान पर महज 40 गेंदों पर 99 रन बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। डंक की पारी की खासियत यह रही कि उन्होंने इस दौरान 12 छक्के भी लगाए। डंक ने अभी कुछ दिनों पहले ही क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ भी 10 छक्के लगाकर 93 रन बनाए थे। महज दो मैचों में छक्कों की बारिश कर उन्होंने सभी को आईपीएल के स्टार क्रिस गेल की याद दिला दी।
 
बेन डंक बीते दिनों कराची किंग्स के खिलाफ मैच खेल रहे थे तो उन्होंने शतक पूरा करने की बजाय अपनी टीम की जीत को अहमियत दी। दरअसल हुआ यूं कि उनकी टीम को जीत के लिए महज 4 रनों की जरूरत थी। जबकि डंक के शतक के लिए सात रन चाहिए थे। डंक चाहते थे 50वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर अगली गेंद पर बड़ी हिट लगाकर सैकड़ा पूरा कर लेते लेकिन उन्होंने पहली ही गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी टीम की जीत को अहमियत दी।
 
कराची किंग्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए थे। कराची की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शर्जील खान महज 5 रन बनाकर चलते बने. बाबर आजम ने 38 तो कैमरोन डैलपोर्ट ने 15 रन बनाए। लेकिन कराची की पारी का मुख्य आकर्षण एलेक्स हेल्स रहे. उन्होंने 48 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की बदौलत 80 रन बनाए। वहीं, चाडविक वॉल्टन ने 20 गेंदों में दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 45 रन बनाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »