29 Mar 2024, 04:16:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

T20 विश्व कप : आज फाइनल मे ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, रचेगी जीत इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2020 12:07PM | Updated Date: Mar 8 2020 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। अपराजित और बेखौफ खेल रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर रविवार को यहां मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। मुकाबला दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। प्रसिद्ध पॉप गायक कैटी पेरी फाइनल से पूर्व यहां मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर करीब 75000 से अधिक प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और खिताब के लिए उसका सामना एक ऐसी टीम से होने जा रहा है जो चार बार चैंपियन रह चुकी है और साथ ही 2009 में सेमीफाइनलिस्ट और 2016 में उपविजेता भी रह चुकी है। भारतीय टीम इससे पहले तक अब तक तीन बार 2009, 2010 और 2018 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। वल्र्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया ने विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर पर काबिज भारतीय टीम से 31 मैचों में 26 मैच जीते हैं।
 
हाल के समय में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है और उसने टी20 विश्व कप 2020 संस्करण के पहले मैच में ही ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से मात दी थी। फाइनल में टॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत को ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ एक मुश्किल लक्ष्य निर्धारित करना होगा।
 
टूर्नामेंट में भारतीय युवा खिलाड़ी बहुत अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन सीनियर्स में कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को बड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी। कप्तान हरमनप्रीत आज 31 साल की हो गईं और वे निश्चित रूप से अपने 31वें जन्मदिन को यादगार बनाना चाहेंगी। भारत के लिए पावर प्ले एक मिश्रित बैग रहा है। केवल एक बार भारत 50 रन की बाधा पार करने में सफल रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »