20 Apr 2024, 05:37:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट : रणजी लीजेंड वसीम जाफर ने लिया संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 4:44PM | Updated Date: Mar 7 2020 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। घरेलू क्रिकेट के बेताज बादशाह और रणजी ट्रॉफी के लीजेंड कहे जाने वाले मुंबई के 42 वर्षीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को शनिवार को अलविदा कह दिया। जाफर ने प्रथम श्रेणी करियर में 260 मैचों में 50.67 के औसत से 19410 रन बनाये जिसमें 57 अर्धशतक और 91 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 314 रन रहा है और उन्होंने 299 कैच लिए हैं।
 
जाफर ने लिस्ट ए में 118 मैचों में 4849 रन और 23 टी-20 मैचों में 616 रन बनाये। घरेलू क्रिकेट के इस दिग्गज बल्लेबाज ने भारत के लिए 31 टेस्ट और दो वनडे खेले जिसमें उन्होंने क्रमश: 1944 रन और 10 रन बनाये। जाफर ने भारत के लिए अपना टेस्ट पदार्पण फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में किया था और उनका आखिरी टेस्ट अप्रैल 2008 में कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही था। जाफर ने टेस्ट मैचों में पांच शतक और 11 अर्धशतक लगाए तथा उनका सर्वाधिक स्कोर 212 रन था।
 
इस सत्र में विदर्भ के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले जाफर ने इस सत्र में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी और उन्होंने केरल के खिलाफ अपने नागपुर में अपने आखिरी रणजी मैच में 57 रन बनाये थे। जाफर ने इस सत्र में दिल्ली के खिलाफ 83 और 40 रन तथा राजस्थान के खिलाफ 60 रन बनाये। उन्होंने सत्र शुरू होने से पहले ही संन्यास लेने के संकेत दिए थे क्योंकि फिटनेस उनके लिए एक बड़ा चैलेंज था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »